Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 के अंत तक तिब्बत में होंगे 18 हज़ार 5जी बेस स्टेशन

April 26, 2023

2025 के अंत तक तिब्बत में होंगे 18 हज़ार 5जी बेस स्टेशन

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में पहला “5जी+औद्योगिक इंटरनेट” शिखर मंच और औद्योगिक इंटरनेट प्रचार सम्मेलन 25 अप्रैल को आयोजित हुआ, जिससे मिली खबर के अनुसार, इस वर्ष मार्च के अंत तक, तिब्बत ने 9508 5जी बेस स्टेशनों का निर्माण किया और 10 लाख 27 हज़ार 5जी उपयोगकर्ता विकसित किए। 5जी नेटवर्क ने सभी काउंटी-स्तरीय प्रशासनिक क्षेत्रों के मुख्य शहरी इलाकों और प्रमुख कस्बों का पूर्ण कवरेज हासिल कर लिया है।

तिब्बत 5जी+ उद्योग अनुप्रयोग परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देना जारी रखता है। वर्तमान में, 17 प्रमुख परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जो चिकित्सा देखभाल और शिक्षा जैसे कई उद्योगों से संबंधित हैं। उनमें से “5जी+ स्मार्ट कैंपस” और “5जी+ स्मार्ट हेल्थकेयर” को राष्ट्र स्तरीय 5जी+ उद्योग अनुप्रयोग पायलट परियोजना में चुना गया है। 

बताया गया है कि उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास और विभिन्न उद्योगों के डिजिटल परिवर्तन की बेहतर सेवा के लिए, तिब्बत पिछले साल 1439 5जी बेस स्टेशनों के निर्माण के आधार पर इस वर्ष 2300 से अधिक 5जी बेस स्टेशनों का निर्माण करेगा। योजनानुसार, भविष्य में तिब्बत एक व्यवस्थित तरीके से 5जी नेटवर्क निर्माण को बढ़ावा देगा। कदम-दर-कदम निम्न, मध्यम और उच्च आवृत्ति समन्वित विकास वाले 5जी नेटवर्क सिस्टम का निर्माण करेगा, और शहरी क्षेत्रों में इनडोर 5जी नेटवर्क कवरेज का अनुकूलन करेगा। साल 2025 के अंत तक, तिब्बत में 5जी बेस स्टेशनों की कुल संख्या 18 हज़ार तक पहुंच जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें