Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंकाई सत्तारूढ़ गठबंधन के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिले ल्यू च्येनछाओ

April 26, 2023

श्रीलंकाई सत्तारूढ़ गठबंधन के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिले ल्यू च्येनछाओ

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय विभाग (आईडीसीपीसी) के प्रधान ल्यू च्येनछाओ ने 25 अप्रैल को पेइचिंग में श्रीलंकाई पीपुल्स फ्रंट पार्टी के यूथ लीग के अध्यक्ष, विद्युत और ऊर्जा राज्य मंत्री डी.वी.चाणक के नेतृत्व में सत्तारूढ़ गठबंधन के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने चीनी और श्रीलंकाई पार्टियों के बीच आवाजाही, देश के शासन अनुभव, द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास के संवर्धन आदि मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

ल्यू च्येनछाओ ने कहा कि चीन और श्रीलंका के बीच दोस्ती का एक लंबा इतिहास और मजबूत आधार है। दोनों देश “राइस रबर एग्रीमेंट” की भावना को विरासत में लेने और आगे बढ़ाने पर डटे रहते हैं। इसके साथ ही, दोनों देशों ने बड़े और छोटे देशों के बीच आपसी सम्मान, समान व्यवहार, पारस्परिक लाभ और उभय जीत का एक मॉडल स्थापित किया है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल प्रस्तावित की। चीन उच्च गुणवत्ता वाले विकास के साथ चीनी शैली के आधुनिकीकरण को व्यापक रूप से बढ़ावा दे रहा है, जिससे श्रीलंका सहित दुनिया के विभिन्न देशों को विकास के ज्यादा अवसर मिलेंगे। वर्तमान में चीन और श्रीलंका हाथ मिलाकर “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं, इससे दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। चीन श्रीलंका की एक-चीन नीति के दृढ़ता से पालन की सराहना करता है, और राष्ट्रीय संप्रभुता, स्वतंत्रता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा के लिए श्रीलंका के प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा। साथ ही, चीन श्रीलंका को जल्द से जल्द आर्थिक कठिनाइयों से बाहर निकालने में सकारात्मक भूमिका निभाना चाहता है।

मुलाकात में चाणक ने कहा कि चीन श्रीलंका का एक महान मित्र है, और श्रीलंका, चीन-श्रीलंका संबंधों को विकसित करने के लिए बहुत महत्व देता है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सही समय पर वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल प्रस्तुत की है, जिसने दुनिया भर के देशों को संयुक्त रूप से चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होने और सहयोग करने की दिशा निर्देशित की है। वर्तमान में श्रीलंका धीरे-धीरे आर्थिक संकट से उबर रहा है, विभिन्न राजनीतिक पार्टियां देश के शासन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अनुभव से आगे सीखने के इच्छुक हैं, और दोनों देशों के बीच “बेल्ट एंड रोड” के ढांचे के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना चाहती हैं, ताकि श्रीलंका की बहाली में तेजी लाने में सकारात्मक भूमिका निभाई जा सके और द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास में अधिक प्रेरित शक्ति का संचार किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें