Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण Kheerganga Trek में सफाई के लिए जिला परिषद ने नया प्लान किया तैयार

April 26, 2023

धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण Kheerganga Trek में सफाई के लिए जिला परिषद ने नया प्लान किया तैयार

कुल्लू: धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले खीरगंगा में सफाई के लिए अब जिला परिषद ने नया प्लान तैयार किया है। अब इस ट्रैक पर प्लास्टिक बैन किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाने को लेकर उपयुक्त कुल्लू से मांग की गई। जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार की अगुवाई में ग्राम परिषद बरशैनी द्वारा आज उपयुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें इस ट्रैक पर प्लास्टिक बैन करने और टूरिस्ट के पंजीकरण करने का आग्रह किया गया है। पंकज परमार ने बताया की अब खीरगंगा जाने वाले लोगों का पंजीकरण डैम के पास बैरियर बनाकर किया जाएगा। ताकि इस ट्रैक पर जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जा रहे।

बीते समय में कई बार इस ट्रैक पर टूरिस्ट के गुम होने के मामले सामने आए है। जिसे देखते हुए ग्राम सभा की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस ट्रैक पर सफाई रखने के उद्देश्य से यहां प्लास्टिक को बैन करने का निर्णय लिया गया है। जिस दौरान इस ट्रैक पर जाने वाले को पंजीकरण के बाद प्लास्टिक की बोतल आती साथ ले जाना मना किया जाएगा। वही इस ट्रैक पर कैंप्स चलाने वालों से भी आग्रह किया जाएगा की वह अपने साथ लेकर गए प्लास्टिक को ट्रैक से वापिस आते हुए साथ वापिस लेकर आए ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें