Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

NCP प्रमुख Sharad Pawar ने प्रकाश सिंह बादल के किए अंतिम दर्शन, नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

April 27, 2023

NCP प्रमुख Sharad Pawar ने प्रकाश सिंह बादल के किए अंतिम दर्शन, नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज पैतृक गांव बादल में उनके खेत में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल श्मशान घाट में जगह कम होने की वजह से उनका संस्कार उनके ही खेत में करने का फैसला लिया गया है। अंतिम संस्कार दोपहर करीब 1 बजे होगा। इससे पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रख दिया गया है।

प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए कई बड़े दिग्गज नेता पहुंचे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, NCP प्रमुख शरद पवार ने प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को नमन किया और सुखबीर बादल के साथ दुख सांझा किया।

आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कई अन्य बड़े सियासी नेताओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रकाश सिंह बादल का 95 साल के उम्र में मंगलवार रात मोहाली के अस्पताल में निधन हुआ था। उन्हें सांस की तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें