Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने Sydney में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलियाई PM Anthony Albanese का किया धन्यवाद

April 27, 2023

PM Modi ने Sydney में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलियाई PM Anthony Albanese का किया धन्यवाद

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस को धन्यवाद दिया। सिडनी में 24 मई को क्वाड सुरक्षा शिखर सम्मेलन होगा। पीएम मोदी ने अल्बनीस के ट्वीट के जवाब में बुधवार को अपना धन्यवाद व्यक्त किया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, सिडनी में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए अट द रेट एएलबीओएमपी (पीएम एंथनी अल्बनीस) को धन्यवाद, जिससे एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पहले, अल्बनीस ने सिडनी में सम्मेलन की मेजबानी के बारे में ट्वीट करते हुए कहा था, अगले महीने सिडनी में हमारे क्वाड भागीदारों की मेजबानी करना ऑस्ट्रेलिया के लिए उस क्षेत्र को आकार देने में मदद करने का अवसर होगा, जिसमें हम सभी रहना चाहते हैं। 24 मई को सिडनी ओपेरा हाउस में होने वाली बैठक, क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी करने का ऑस्ट्रेलिया का पहला अवसर होगा। शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और अल्बनीस के अलावा जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हिस्सा लेंगे। अल्बनीस के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शिखर सम्मेलन में वैश्विक आर्थिक माहौल पर चर्चा होगी, जो मुद्रास्फीति के दबाव के कारण दबाव में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें