Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: आज लंच में मजा लें चटपटी मूंगफली की सब्जी का, पढ़ें रेसिपी

April 27, 2023

Recipe: आज लंच में मजा लें चटपटी मूंगफली की सब्जी का, पढ़ें रेसिपी

सामग्री
मूंगफली – 3/4 कटोरी
तेल – 2 बड़े चम्मच
टमाटर – 1
प्याज – 1
लहसुन – 5 कलियां
हरी मिर्च – 2-3
सूखी लाल मिर्च – 1
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
मस्टर्ड सीड्स -1 चम्मच
कटी हुई धनिया पत्ती
करी पत्ता
1 क्यूब चीज़

विधि

1.मूंगफली की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंगफली को साफ करके कुकर में तीन से चार सिटी देकर उबाल लीजिए।
2.फिर प्याज, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट बना लें, और टमाटर की भी प्यूरी बना लें।
3.इसके बाद, एक बाउल में सभी मसाले (नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला) मिला लें।
4.मूंगफली की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंगफली को साफ करके कुकर में तीन से चार सिटी देकर उबाल लीजिए।
5.भुनी हुई मूंगफली को दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि आप इसका महीन पाउडर न बनाएं।
6.अब एक पैन लें, उसमें तेल डालें और गरम करें।
7.साथ में मस्टर्ड सीड्स, जीरा और सौंफ डालकर चलाएं।
8.अब आप करी पत्ता, लाल मिर्च डालें और 15 सेकंड के लिए भूनें।
9.इसके बाद आप प्याज, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
10.अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालें, अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक भूनें।
11.सारे मसाले मिला कर अच्छी तरह मिला लें और 1 कटोरी पानी डाले और उबाल आने दें।
12.अब उबली हुई मूंगफली डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए रख दीजिए।
13.2 मिनट बाद आंच बंद कर दें और चीज क्यूब को कद्दूकस करें।
14.इसके बाद हरा धनिया से सजाएं।
15.टेस्टी मूंगफली की सब्जी खाने के लिए तैयार है। आप इसे रोटी, लच्छा परांठा या नान के साथ सर्व कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें