Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Intellismart को Uttar Pradesh सरकार से 67 लाख Smart Prepaid Meters लगाने का ठेका

April 27, 2023

Intellismart को Uttar Pradesh सरकार से 67 लाख Smart Prepaid Meters लगाने का ठेका

नयी दिल्ली: स्मार्ट मीटर और डिजिटल समाधान प्रदाता इंटेलिस्मार्ट को उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य के 14 जिलों में 67 लाख प्रीपेड मीटर लगाने का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इंटेलिस्मार्ट ने बयान में कहा कि डिस्कॉम पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने इस बारे में आशय पत्र (एलओए) जारी किया है।

यह परियोजना पीवीवीएनएल के तहत अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, जीबी नगर, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शामली जिलों में शुरू की जाएगी। इंटेलिस्मार्ट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिल रावल ने कहा कि असम के बाद यह कंपनी की दूसरी स्मार्ट मीटर परियोजना है। गुरुग्राम की कंपनी इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर राष्ट्रीय निवेश अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) और एनर्जी एफिशिएंसी र्सिवसेज लिमिटेड (ईईएसएल) का संयुक्त उद्यम है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान: 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री महेश जोशी को किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें