Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही का मुनाफा 27 प्रतिशत घटकर 1,179.8 करोड़ रुपये पर

April 27, 2023

टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही का मुनाफा 27 प्रतिशत घटकर 1,179.8 करोड़ रुपये पर

मुंबई: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 मार्च तिमाही में 27 प्रतिशत घटकर 1,179.8 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 1,637.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। टेक महिंद्रा का समाप्त पूरे वित्त वर्ष 2022-23 का शुद्ध लाभ 5,794.9 करोड़ रुपये से घटकर 5,137.6 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, आलोच्य वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय 12,436.1 करोड़ रुपये से बढक़र 14,023.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी का खर्च भी 10,567.3 करोड़ रुपये से बढक़र 12,493.8 करोड़ रुपये हो गया।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में नींबू का कमाल, खट्टा-रसीला फल देता है जबरदस्त फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें