नयी दिल्ली: देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनियों में शुमार भारती एयरटेल ने अल्ट्रा-फास्ट 5जी सेवा का विस्तार तीन हजार शहरों और कस्बों तक कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को यहां इसकी घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी की सेवाएं जम्मू के कटरा से लेकर केरल के कुनूर तक, बिहार के पटना से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव तक मौजूद है। साथ ही देश के सभी प्रमुख शहरों और ग्रामीण हिस्सों में एयरटेल 5जी प्लस सेवा की पहुंच है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...