Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स और निफ्टी में आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी

April 27, 2023

सेंसेक्स और निफ्टी में आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी

मुंबई: एशियाई बाजारों की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, दूरसंचार और रियल्टी समेत 17 समूहों में लिवाली की बदौलत आज दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आधे प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 348.80 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की छलांग लगाकर 60649.38 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 101.45 अंक अर्थात 0.57 प्रतिशत उछलकर 17915.05 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत की तेजी लेकर 25,159.20 अंक और स्मॉलकैप 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,654.98 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3614 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2025 में लिवाली जबकि 1458 में बिकवाली हुई वहीं 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 41 कंपनियों में तेजी जबकि शेष नौ में गिरावट रही।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में नींबू का कमाल, खट्टा-रसीला फल देता है जबरदस्त फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें