Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uber की 30 मिनट से 90 दिन पहले Cab Booking करने की सेवा अब छह और शहरों में

April 28, 2023

Uber की 30 मिनट से 90 दिन पहले Cab Booking करने की सेवा अब छह और शहरों में

नयी दिल्ली: ऐप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने भारत के छह और शहरों में 30 मिनट से लेकर 90 दिन पहले ‘राइड’ बुक करने की ‘रिजर्व’ सुविधा का विस्तार किया है। इसके जरिये यात्रियों के पास अपनी यात्रा से पहले ही कैब बुक करने का विकल्प होगा। उबर ने बयान में कहा कि उबर रिजर्व अब नकद भुगतान के लिए उपलब्ध होगा। उबर ने छह नए शहरों- कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में ‘रिजर्व’ सेवा का विस्तार किया है।

उबर ने कहा, ‘‘रिजर्व अब उबर ऐप के नवीनतम संस्करण में एक नया विकल्प दिखाई देगा और यह उबर प्रीमियर, उबर इंटरसिटी, उबर रेंटल और उबर एक्सएल पर उपलब्ध है।’’ इसके साथ, यह सेवा अब देश के 13 शहरों – मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में मौजूद है। उबर भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा, ‘‘रिजर्व के साथ उपभोक्ता निश्चितंता के साथ कैब बुक कर सकेंगे। इसके अलावा उबर के चालकों के पास भी पहले से बुंकिग वाली राइड या मांग पर कैब की सुविधा, दोनों में से चुनने का विकल्प होगा।’’

ये भी पढ़ें :  IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें