Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Axis Bank को चौथी तिमाही में 5,361 करोड़ रुपये का घाटा

April 28, 2023

Axis Bank को चौथी तिमाही में 5,361 करोड़ रुपये का घाटा

मुंबई: निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में एकीकृत आधार पर 5,361 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। सिटीइंडिया के खुदरा उपभोक्ता व्यवसाय के 12,490 करोड़ रुपये में अधिग्रहण की वजह से बैंक को यह घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 4,417 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक को मार्च तिमाही में एकल आधार पर 5,728 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर 4,117 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

दिसंबर तिमाही में उसे 5,853 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ चौधरी ने तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा कि सिटी बैंक के खुदरा कारोबार के अधिग्रहण का तिमाही नतीजों पर असर दिखा है। उन्होंने कहा कि अगर इस सौदे की राशि को अलग कर दें तो बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 61 प्रतिशत बढ़ा है। बैंक ने गत एक मार्च को सिटी बैंक के उपभोक्ता कारोबार एवं एनबीएफसी उपभोक्ता कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की थी।

बैंक की मूल शुद्ध ब्याज आय 33 प्रतिशत बढक़र 11,742 करोड़ रुपये हो गई। उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन 0.73 प्रतिशत बढक़र 4.22 प्रतिशत हो गया तथा अग्रिम भी 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। तिमाही के दौरान अन्य स्रोतों से प्राप्त आय भी 16 प्रतिशत बढक़र 4,895 करोड़ रुपये हो गई। इस बीच बैंक के निदेशक मंडल ने विभिन्न साधनों से 35,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें