Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल जाएंगे जंतर मंतर

April 28, 2023

Breaking: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल जाएंगे जंतर मंतर

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। अब धीरे धीरे देश की राजनीति, खेल और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों का भी अब पहलवानों को समर्थन मिलने लगा है। इस बीच अब आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहलवानों से मुलाकात करने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे। वहीं शुक्रवार की शाम दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें दिल्ली के जंतर मंतर पर लगभग 7 दिनों से भारत के कुश्ती खिलाड़ी लगातार भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि, करीब ढाई महीने पहले भी खिलाड़ियों ने एक बार प्रदर्शन किया था, जिस वक्त उन्हें महेश चंद दिनों में ही न्याय का दिलासा देकर वहां से हटा दिया गया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें