Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

धनवा में जंगली जानवर ने बनाया मवेशियों को अपना शिकार

April 28, 2023

धनवा में जंगली जानवर ने बनाया मवेशियों को अपना शिकार

राजौरी: राजौरी के धनामा इलाके में आज देर रात जंगली जानवर ने बक्करवाल समुदाय के मवेशियों के रखने वाले शैड में घुसकर हमला करके 20 भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार दिया जबकि 10 से अधिक को बुरी तरह घायल कर दिय। मौके पर शीप एनिमल हसबेंडरी विभाग के अधिकारी और पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार राजौरी के धनामा इलाके में आज देर रात बक्करवाल समुदाय के घर में जंगली जानवर ने मवेशियों के रहने वाले शैड में हमला किया जिसमें 20 से अधिक भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार दिया जबकि 10 से अधिक को बुरी तरह घायल कर दिया।

घरवालों ने बताया कि सुबह उठकर हमने देखा कि हमारी भेड़-बकरियां मरी पड़ी हुई हैं और कुछ घायल होकर तड़प रही हैं। इसके बाद हमने आसपास के लोगों को सूचित किया और गांव के सरपंच को भी इस पर अवगत करवाया। गांव के सरपंच ने पुलिस और शीप एनिमल हसबेंडरी विभाग को अवगत कराया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और घायल भेड़-बकरियों का इलाज भी शुरू किया। देर रात जंगली जानवर ने हमला करके हमारे मवेशियों को मौत के घाट उतार डाला। गांव के सरपंच ने बताया है कि इस तरह के आगे कोई भी घटना हमारे इलाके में नहीं हो। हम प्रशासन से अपील करते हैं इसकी पूरी छानबीन की जाए और इस गरीब परिवार की आर्थिक मदद भी की जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें