Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan से चीनी-वित्तपोषित संस्थानों और कर्मियों की सुरक्षा की उम्मीद:ली छ्यांग

April 28, 2023

Pakistan से चीनी-वित्तपोषित संस्थानों और कर्मियों की सुरक्षा की उम्मीद:ली छ्यांग

27 अप्रैल की सुबह चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शाबाज़ के साथ फ़ोन पर बातचीत की। बातचीत में चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त, अच्छे साथी और अच्छे भाई हैं। दोनों पक्षों को उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखना चाहिए, रणनीतिक संचार को मजबूत करना चाहिए, द्विपक्षीय संबंधों में अधिक प्रगति को बढ़ावा देना चाहिए, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करना चाहिए, और संयुक्त रूप से नए युग में साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को आगे  बढ़ावा देना चाहिए।

ली छ्यांग ने जोर देकर कहा कि इस वर्ष चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित “बेल्ट एंड रोड” पहल की 10वीं वर्षगांठ और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ भी है। दोनों को मिलकर आगे प्रयास करना चाहिए। चीन पाकिस्तान से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले कृषि और पशुधन उत्पादों का आयात जारी रखना चाहता है और चीन-पाकिस्तान औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है। दोनों पक्षों को कृषि, खनन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार में तेजी लानी चाहिए। चीन वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में पाकिस्तान का समर्थन करता है। आशा है कि पाकिस्तान एक अच्छा वातावरण बनाना जारी रखेगा और पाकिस्तान में चीनी-वित्तपोषित संस्थानों और कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी देगा। चीन हमेशा की तरह राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने, आतंकवाद का मुकाबला करने, एकता और स्थिरता बनाए रखने और पुनरोद्धार और विकास हासिल करने में पाकिस्तान का दृढ़ता से समर्थन करेगा। बहुपक्षीय क्षेत्र में चीन और पाकिस्तान एक-दूसरे का समर्थन करेंगे, अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय बनाए रखेंगे, दोनों देशों और विकासशील देशों के सामान्य हितों की रक्षा करेंगे, क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा की रक्षा करेंगे और समान विकास को बढ़ावा देंगे।

फ़ोन बातचीत में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शाबाज़ ने कहा कि पाकिस्तान और चीन सगे भाई हैं, और दोनों देशों की नियति निकट से जुड़ी हुई है। शांति बनाए रखने, विकास को बढ़ावा देने और आम चुनौतियों का निपटारा करने में पाकिस्तान हमेशा चीन का विश्वसनीय साथी रहेगा। पाकिस्तान एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता है और चीन के मूल हितों से संबंधित सभी मुद्दों पर दृढ़ता से चीन का समर्थन करता है। पाकिस्तानी पक्ष पाकिस्तान की राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता की सुरक्षा और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए चीन के दृढ़ समर्थन और निस्वार्थ सहायता की सराहना करता है। पाकिस्तान चीन के साथ पाकिस्तान-चीन आर्थिक गलियारे के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने, चीन के साथ बुनियादी संरचनाओं, उद्योग, कृषि, आर्थिक व व्यापार आदि क्षेत्रों के सहयोग को गहरा करेगा, ताकि पाकिस्तान-चीन के सभी मौसम के रणनीतिक साझेदारी संबंधों को आगे विकसित कर सकें। पाकिस्तान में चीनी कर्मियों, संस्थानों और परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान हर संभव प्रयास करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें