Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोगिरा सारा रा रा के कॉकटेल गाने में ठुमकते नजर आएंगे नवाजुद्दीन

April 28, 2023

जोगिरा सारा रा रा के कॉकटेल गाने में ठुमकते नजर आएंगे नवाजुद्दीन

मुंबई: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी की दो फिल्में जोगिरा सारा रा रा और अफवाह जल्द रिलीज होने वाली है। इसमें जोगिरा सारा रा रा के कॉकटेल गाने पर नवाजुद्दीन ठुमके लगाते नजर आएंगे। नवाजुद्दीन पहली बार किसी कमर्शियल डांस में नजर आएंगे। उन्होंने कॉकटेल गाने की शूटिंग के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए आईएएनएस को बताया, कॉकटेल मेरे लिए वास्तव में एक सरप्राइज था। डांस करना मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह होता है। लेकिन कॉकटेल के लिए शूट करना मेरे लिए बेहद मौज-मस्ती भरा रहा।

एक्टर ने बताया कि यह उनका पहला पूरी तरह से कमर्शियल गाना है। शूटिंग से पहले वह काफी नर्वस थे। उन्होंने आईएएनएस को बताया, मुङो याद है कि जिस दिन शूटिंग शुरू होनी थी मैं काफी नर्वस था, लेकिन धीरे-धीरे मैं इसे इंज्वॉय करने लगा। मुङो खुशी है कि गाना अच्छा बना है और दर्शक भी इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हमने इस पर काम करते हुए किया। अब डांस नंबर को लेकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है।एक ओर जहां उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं, दूसरी तरफ नवाजुद्दीन इन दिनों हड्डी, टीकू वेड्स शेरू और अद्भुत जैसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें