Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदर्शनकारी पहलवानों को Brij Bhushan के खिलाफ दर्ज पहली FIR की Copy मिली

April 29, 2023

प्रदर्शनकारी पहलवानों को Brij Bhushan के खिलाफ दर्ज पहली FIR की Copy मिली

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह, जिन पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है, के खिलाफ दर्ज की गयी दो एफआईआर में से एक की प्रति जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को सौंप दी गयी है। शुक्रवार शाम को महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर पुलिस ने बृज भूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थीं। पुलिस ने कहा, ‘‘हालांकि पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज की गयी एफआईआर की कॉपी पहलवानों को नहीं दी गयी क्योंकि यह पीड़िता के परिवार को ही दी जानी थी।’’

विनेश फोगाट के नेतृत्व में पहलवान शनिवार सुबह कनाट प्लेस पुलिस स्टेशन पहुंचे। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि वे एफआईआर दर्ज करेंगे और शाम को दो एफआईआर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के संबंध में बृज भूषण के खिलाफ दर्ज की गयी थीं। ओलम्पिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मालिक तथा राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता विनेश फोगाट कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। बृज भूषण और कुछ कोचों पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं।

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि महिला पहलवानों से मिली शिकायतों के मामले में कनॉट प्लेस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘पहला मामला एक नाबालिग पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जो पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रासंगिक आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ मॉडेस्टी (लज्जा भंग) आदि के अपमान से संबंधित है।’’ दूसरी प्राथमिकी अन्य, वयस्क शिकायतकर्ताओं द्वारा लज्जा भंग आदि से संबंधित धाराओं के तहत की गई शिकायतों की व्यापक जांच करने के लिए दर्ज की गई है। डीसीपी ने कहा कि दोनों एफआईआर की जांच सही तरीके से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें