Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-को स्टारिका के बीच सहयोग की बड़ी गुंजाइश: रोड्रिगो चावेस रॉबल्स

April 29, 2023

चीन-को स्टारिका के बीच सहयोग की बड़ी गुंजाइश: रोड्रिगो चावेस रॉबल्स

हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप की संवाददाता ने कोस्टारिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रॉबल्स के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया।  बता दें कि साल 2007 में चीन और कोस्टारिका के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के नए युग की शुरुआत की। मई 2013 में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोस्टारिका का दौरा किया, जिससे दोनों देशों की दोस्ती और सहयोग का नया अध्याय जोड़ा।

सीएमजी को दिए साक्षात्कार में चावेस ने कहा कि कोस्टारिका एक-चीन सिद्धांत का सम्मान करता है। चीन बहुत तेज़ी से विकास कर रहा है, और दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण दो महा अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया। एक छोटे देश के रूप में कोस्टारिका बुनियादी संरचना के निर्माण के लिए निवेश को आकर्षित करना चाहता है, और चीन में बढ़ते बाजार के प्रति बहुत दिलचस्पी रखता है। चीन में प्रोटीन की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कोस्टारिका मांस, ताजे फलों और सब्जियों का उत्पाद करता है, इस तरह दोनों देश उभय जीत प्राप्त कर सकेंगे।

वर्तमान में चीन कोस्टारिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार हो गया। राष्ट्रपति चावेस ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि चीनी कंपनियां अपने देश में उत्पादन और निर्यात करने के लिए आएंगी। कोस्टारिका के पास पर्याप्त बुनियादी ढांचे नही हैं, लेकिन चीन के पास प्रचुर मात्रा में धन-राशि है। कोस्टारिका निवेश आकर्षित कर रहा है और चीन को विदेशी निवेश की जरूरत है। इस तरह, दोनों देशों के बीच सहयोग की बड़ी गुंजाइश है।

बता दें कि साल 2007 में चीन और कोस्टारिका के बीच कूटनीतिक संबंध की स्थापना के बाद से, द्विपक्षीय आदान-प्रदान ने कई “प्रथम” बनाए। कोस्टारिका न केवल नई सदी में चीन के साथ राजनयिक सम्बंध स्थापित करने वाला पहला मध्य अमेरिकी देश है,बल्कि चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने वाला पहला मध्य अमेरिकी देश और चीन के साथ सिलसिलेवार मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला मध्य अमेरिकी देश भी है। सितंबर 2018 में, दोनों देशों ने “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दिसंबर 2019 में, कोस्टारिका सरकार ने कानूनी रूप से चीनी पंचांग के पहले चंद्र माह के पहले दिन को “चीनी संस्कृति दिवस” ​​​​के रूप में नामित किया। उसने लैटिन अमेरिका में कानूनी रूप में “चीनी संस्कृति दिवस” ​​​​की स्थापना के लिए एक मिसाल कायम किया।

देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति चावेस ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। उनके विचार में दुनिया के सभी देशों को सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से एक-दूसरे के करीब आना चाहिए, और व्यापारिक आदान-प्रदान, निवेश एवं सुरक्षा सहयोग के माध्यम से समान समृद्धि प्राप्त करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें