Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress खुद होगी ऑपरेशन लोटस की जिम्मेदार : Jairam Thakur

April 29, 2023

Congress खुद होगी ऑपरेशन लोटस की जिम्मेदार : Jairam Thakur

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार विश्वास खो चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा नहीं खुद कांग्रेस के चार महीने की कारगुजारी डुबोने जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने ही नेताओं की नाराजगी जनता विरोधी फैसलों की वजह से ये सरकार खुद ही गिरेगी, जिसमें भाजपा को कोई हाथ नहीं होगा।

जयराम ने कहा है कि प्रधानमंत्री का शिमला के विकास में विशेष सहयोग है। कैबिनेट सब-कमेटी में अस्थाई टीचर की भर्ती के प्रपोजल को सीएम ने ही नकार दिया। कांग्रेस ने पहले भी चिट्ठों में भर्तियां निकाली है। कांग्रेस की इस तरह के निर्णयों से जग हंसाई हो रही है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अव्यवस्था का आलम है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में और प्रदेश में निराशा का माहौल है और इसका खामयाजा कांग्रेस पार्टी को इन नगर निगम चुनावों में झेलना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनावों में सत्ता हासिल करने के लिए सारी सीमाएं लांघ दी थी और इस बार नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारी डॉक्यूमेंट्री, जो आज आपके समक्ष रखी गई है उसमें भाजपा का काम बोल रहा है, भाजपा ने सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा है और काम करके दिखाया है। अगर हम नगर निगम में 25 साल कांग्रेस के और पांच साल भाजपा के तुलना करे तो भाजपा के पांच साल कांग्रेस पर भारी पड़ रहे है। हम यकीन के साथ कह सकते है की शिमला शहर के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा योगदान है उन्होंने शिमला को स्मार्ट सिटी की बड़ी सौगात दी है। शिमला को रोप वे, एलिवेटर, रोड, पानी, बिजली और स्वच्छता मिली है जो की भाजपा के अथक प्रयासों का फल है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस के नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो से तकलीफ हो रही है और जब भी पीएम मोदी का नाम सामने आता है तो कांग्रेस को फिकर हो ही जाती है। आज कांग्रेस को अपनी सारी गरंटिया गले पड़ गई है और अब तो कांग्रेस की गारंटी सीमा भी समाप्त हो गई है। हमने देखा है की नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का फोटो सभी जगह से गायब है साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का फोटो भी गायब है। सोचना तो कांग्रेस पार्टी को चाहिए।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की जनता को 125 यूनिट फ्री दिए, महिलाओं के बस किराया को आधा किया। यह हमारी गारंटी नहीं थी पर फिर भी हमने काम किया। कुछ कांग्रेस के नेताओं ने मां चिंतपूर्णी की सौगंद भी ली थी और कहा था की हम ओपीएस लाएंगे, पर वो मां की सौगंद भी भूल गए। उन्होंने कहा की व्यवस्था परिवर्तन एक जुमला है यह जनता को पता चल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कई जगह मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पीलिया का जिक्र किया पर हकीकत यह है की पीलिया शिमला में तब फैला था जब 2016 में कांग्रेस की सरकार थी और सीपीआईएम का शिमला नगर निगम में मेयर , डिप्टी मेयर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें