Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-हैदराबाद मैच दौरान फैंस के बीच हुई जमकर लड़ाई, एक दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

April 30, 2023

दिल्ली-हैदराबाद मैच दौरान फैंस के बीच हुई जमकर लड़ाई, एक दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

आप सभी जानते ही हैं के इंडियन प्रीमियर लीग 2023 चल रहा है और इस दौरान 40वां मैच 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। इस मैच में सनराइजर्स की टीम ने दिल्ली पर 9 रन से जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे लोगों का किरकिरा हो गया।,

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के बीच काफी झगड़ा हुआ जिसमें झगड़ा इतना बढ़ गया के मैच के बीच में ही लात-घूंसे भी चले। बता दें के इस दौरान झगड़े की वीडियो भी पूरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें के दोनों टीमों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिल्ली और हैदराबाद के फैंस एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चला रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग उन्हें शांत करने की कोशिश करते दिखे। लेकिन वे एक दूसरे के साथ लगातार मारपीट करते और घसीटते रहे। ये वीडियो काफी तेजी से है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें