Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी भाषा के आकर्षण को महसूस करें और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान को बढ़ाएं

April 30, 2023

चीनी भाषा के आकर्षण को महसूस करें और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान को बढ़ाएं

भाषा विभिन्न विभिन्न देशों की संस्कृतियों के बीच एक सेतु होती है और एक राष्ट्र का प्रतीक भी । चीनी भाषा के अक्षरों ने चीनी सभ्यता की शानदार उत्पत्ति देखी है, जो चीनी संस्कृति के वाहक हैं और दुनिया के साथ संवाद करने के लिए एक सेतु हैं। संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं हैं, अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश। वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र के सूचना विभाग ने संयुक्त राष्ट्र की छह कामकाजी भाषाओं के समान उपयोग को बढ़ावा देने, प्रत्येक भाषा के पीछे गहरे सांस्कृतिक अर्थों का अनुभव करने और दुनिया की विविधता की पुष्टि करने के लिए संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस मनाने की घोषणा की।
उसी वर्ष, संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के स्थायी मिशन ने संयुक्त राष्ट्र को सुझाव दिया कि हर साल 20 अप्रैल को चीनी भाषा दिवस निर्धारित किया जाय। चीनी भाषा दिवस अब लोगों के लिए चीनी संस्कृति को समझने का एक झरोखा बन गया है। हर साल 20 अप्रैल को चीनी भाषा दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मुख्यालय चीनी भाषा और चीनी संस्कृति के आकर्षण को उजागर करने के लिए गतिविधियों का आयोजन करते हैं।
आंकड़ों के अनुसार 2022 के अंत तक, दुनिया में 180 से अधिक देशों और क्षेत्रों में चीनी पढ़ाई जा रही है, और 81 देशों ने चीनी भाषा को अपनी राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली में शामिल किया है। विदेशों में 3 करोड़ से अधिक लोग चीनी भाषा का अध्ययन कर रहे हैं, और चीनी सीखने और उपयोग करने वालों की संख्या 20 करोड़ से अधिक है।
संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस 2 मई को वियना अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित किया जाएगा, जहां वियना में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय स्थित है। इस कार्यवाही में चीनी सभ्यता और वैश्विक सभ्यता के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख की सच्ची कहानी को स्पष्ट रूप से बताया जाए और आज दुनिया के लिए चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति के व्यावहारिक महत्व को दिखाया जाए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें