Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

April 30, 2023

जम्मू-कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक कार के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि कार सवार शनिवार रात रियासी कस्बे से कराघ की ओर जा रहे थे, तभी टोटे गांव पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह 100 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गया। अधिकारी के मुताबिक, कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कराघ के नसीब सिहं (65), टोटे के करनैल ंिसह (47) और देवीगढ़ के महोन चंद्र (32) के रूप में की गई है।अधिकारी ने बताया कि बचावर्किमयों को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि गहरी खाई में गिरने के कापण वाहन में आग लग गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें