Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

May 1, 2023

अंक राशिफल: आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है और मूल्यांकन भी सकारात्मक रहेगा। आपके सहकर्मी और सुपरवाइज़र आपके प्रयासों के लिए सराहना कर रहे हैं।

अंक 2
इन पलों की आभा का मज़ा लें क्योंकि आपने इन्हे खुद कमाया है। आपकी पेशेवर ज़िन्दगी को परिभाषित कने के लिए केवल दो ही शब्द काफी है -भरोसेमंद और ज़िम्मेदार।

अंक 3
आपका काम आपका समय और तवज्जो चाहता है किन्तु इसमें भावनात्मक जरूरतों को नजरअंदाज न करें बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अंक 4
यह पल आपके लिए बेहद शुभ हैं। आपको कोई नया प्रशिक्षण या कक्षा शुरू करने या किसी यात्रा का भी मौका मिल सकता है। आपके जीवन में एक सलाहकार, शायद आपके पिता या पिता के जैसा कोई व्यक्ति आपको जीवन में सही मार्ग दिखाने में मदद करेगा।

अंक 5
नीरसता से प्यार की ओर जाने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवन के सभी क्षेत्रों से मिला संतोष आपको आनंदित रखेगा। आज जीवन में कुछ बड़ा करने का प्रयास करें।

अंक 6
हाल ही में हुई किसी हानि या नुकसान से आप अकेला और खिन्न महसूस कर सकते हैं। नए ज्ञान को हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता या अलौकिक शक्ति के बारे में जानें। अधिक जोखिम लेने या मूर्खतापूर्ण कार्यों से बचें।

अंक 7
बदलाव ज़रूरी है इसलिए इसके लिए तैयार रहें। आपका घर आना आपके घरवालों के लिए त्यौहार की तरह है, इस समय का आनंद लें। किसी पहचान के ज़रूरतमंद की मदद करें इससे आपकी मित्रता मजबूत होगी।

अंक 8
अभी आप समाजिक मूड में हैं और हालिया सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार है। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के कगार पर हैं जो शायद विवाह से जुड़ा हो सकता है। अनुबंध और बिक्री के कार्यों की समीक्षा करें।

अंक 9
व्यय कम करें और बुरे दिन के लिए कुछ धन बचाएं। आज अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। विभिन्न तरीकों से आपकी रचनात्मकता लोगों तक पहुंचेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें