Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारामूला में मादक पदार्थ के तीन तस्कर गिरफ्तार

May 1, 2023

बारामूला में मादक पदार्थ के तीन तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर: पुलिस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक वांछित सहित तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे मादक पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के खुशालपोरा डेलिना के पास जांच के दौरान कानिसपोरा निवासी जलील अहमद शाह नामक एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक वाहन से डेलिना जा रहा था, तभी उसे रोक लिया गया। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से 10 ग्राम प्रतिबंधित कोकीन और 15 ग्राम चरस जैसे पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस ने कहा कि जलील को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और उसके वाहन को भी जब्त कर लिया गया। इस संबंध में बारामूला थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोग्राफिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरु कर दी गयी है। एक अन्य घटना में पुलिस ने बागत कॉलोनी रोहमा रफियाबाद में जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 113 ग्राम चरस बरामद की। दोनों की पहचान मुहम्मद लतीफ लोन और आदिल अहमद लोन के रुप में की गयी है, दोनों नैदल रफियाबाद के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत पंजला थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें