Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान में “गुटी के साथ चीन को देखें” पुस्तक प्रकाशन संबंधी एक संगोष्ठी आयोजित

May 2, 2023

अफगानिस्तान में “गुटी के साथ चीन को देखें” पुस्तक प्रकाशन संबंधी एक संगोष्ठी आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप के एशिया व अफ़्रीका सेंटर और अफगान एक्सोस मीडिया ग्रूप द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “गुटी के साथ चीन को देखें” पुस्तक प्रकाशन की संगोष्ठी 30 अप्रैल को अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित एक्सोस बुकस्टोर में आयोजित की गयी। अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, जल और ऊर्जा मंत्रालय के कुछ अधिकारियों और कुछ विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने चीन-अफ़गानिस्तान के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान, चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की खोज और अफ़गानिस्तान के विकास आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। अफ़गान राष्ट्रीय टीवी स्टेशन समेत कई मीडिया ने इस गतिविधि के बारे में रिपोर्ट दी।

“गुटी के साथ चीन को देखें” नामक यह पुस्तक सीएमजी के पश्तो भाषा विभाग की संवाददाता गुटी और अफ़गान लेखक सफीउल्लाह नासरी द्वारा सहयोग से लिखी गयी है। जिसमें व्यापक रूप से बेल्ट एंड रोड के निर्माण और नये युग में चीन-अफ़गानिस्तान आदान-प्रदान की स्थिति का परिचय दिया गया। उनके अलावा अर्थव्यवस्था, संस्कृति, ग्रामीण पुनरुत्थान, पारिस्थितिकी संरक्षण आदि पक्षों में चीन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के बारे में जानकारी भी दी गयी। यह पुस्तक पाठकों को एक खुला, समावेशी और तेजी से बढ़ता हुआ चीन दिखाती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें