Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani टोटल गैस के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार, तिमाही लाभ 21 प्रतिशत बढ़ा

May 2, 2023

Adani टोटल गैस के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार, तिमाही लाभ 21 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली: अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने 31 मार्च 2023 को समाप्त पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में सालाना आधार पर 20.74 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 97.91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 81.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। अडानी समूह और फ्रांस की टोटल एनर्जी का यह संयुक्त वाहनों को सीएनजी और घरों में पाइप्ड गैस की खुदरा बिक्री करता है। कंपनी के मंगलवार को जारी तिमाही नतीजों के अनुसार आलोच्य तिमाही (जनवरी-मार्च 2023) में परिचालन से उसका राजस्व 12.37 प्रतिशत बढ़कर 1197.31 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1065.48 करोड़ रुपये था। अक्टूबर-दिसंबर, 2022 की तिमाही में कंपनी का राजस्व 1185 करोड़ रुपए रहा।

ये भी पढ़ें: ईरान ने UAE पर किया ड्रोन हमला, 3 भारतीय नागरिक घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें