Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जान लें सब्जियां साफ करने का सही तरीका, नहीं होगा किसी तरह का खतरा

May 3, 2023

जान लें सब्जियां साफ करने का सही तरीका, नहीं होगा किसी तरह का खतरा

फसलों को नुक्सान से बचाने के लिए किसान खेतों में कीट-नाशकों का छिड़काव करते हैं। ऐसे में सब्जियों की सफाई करना बहुत जरूरी हो जाता है। जिन फलों और सब्जियों को हम सेहत बनाने के लिए खाते हैं उन्हें कई प्रकार की कृत्रिम खादों और कीट- नाशकों का प्रयोग करके उगाया जाता है। फसलों को नुक्सान से बचाने के लिए किसान खेतों में कीट-नाशकों का छिड़काव करते हैं। खेत से जब ये फल और सब्जियां बाजार पहुंचती हैं तो इनमें कीट- नाशकों को कुछ अंश चिपके ही रह जाते हैं। ये हमारे शरीर के लिए नुक्सानदायक होता है।

ये कीट- नाशक शरीर में जमा होने लगते हैं और शरीर में विषाक्त पदार्थ की मात्रा बढ़ती जाती है। इसके साथ ही हमारा इम्यून सिस्टम भी खराब हो जाता है। ऐसे में सब्जियों की सफाई करना बहुत जरूरी हो जाता है। पर कुछ लोग गलत तरीके से सब्जियों की सफाई करते हैं जिसके चलते सब्जियों और फलों के पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। इन तरीकों से फलों और सब्जियों को साफ करने से एक ओर जहां आप विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचे रहते हैं वहीं उनके पोषक तत्व भी नष्ट नहीं होते हैं।

सिरके से करें सब्जी साफ सिरका एक ऐसी चीज है जो सब्जियों और फलों में मौजूद कीटों को तो साफ करता ही है, साथ ही कीट- नाशक को भी बेहतर तरीके से हटा देता है। एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें कुछ मात्रा में सिरका मिला लें। फलों और सब्जियों को उसमें डुबोकर रख दें। कुछ देर बाद उन्हें हल्के हाथों से मलकर बाहर निकाल लें। उसके बाद एक साफ बर्तन में उन्हें रखकर इस्तेमाल में लाएं।

हल्दी के पानी से भी कर सकते हैं साफ: बेकिंग पाऊडर और सिरके के अलावा आप हल्दी के घोल से भी फलों और सब्जियों को साफ कर सकते हैं। हल्दी में एंटी- बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जिसकी वजह से हल्दी के घोल से फलों और सब्जियों को धोना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो नमक के घोल से भी फलों और सब्जियों को साफ कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें