Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑटोरिक्शा में लगी आग, महिला यात्री की मौत 

May 3, 2023

ऑटोरिक्शा में लगी आग, महिला यात्री की मौत 
ठाणो:  महाराष्ट्र के ठाणो में बुधवार को एक ऑटोरिक्शा के डिवाइडर से टकराने और इसमें आग लगने के बाद उसमें सवार महिला यात्री की जलकर मौत हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में ऑटो चालक बुरी तरह से झुलस गया। यह घटना घोड़बंदर रोड के गैमुख इलाके में सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर हुई।
यह ऑटो ठाणो से भायंदर की ओर जा रहा था और तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। ठाणो नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वाहन डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि महिला वाहन के अंदर फंस गई और जलने से उसकी मौत हो गई। चालक की पहचान राजेश कुमार (45) के तौर पर की गई है और वह बुरी तरह से झुलस गया है। उन्होंने बताया कि वाहन जलकर खाक हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय दमकल तथा आरडीएमसी के दल मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।अधिकारी ने बताया कि चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कासारवडवली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें