Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्कराज और सिटसिपास मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में

May 3, 2023

अल्कराज और सिटसिपास मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में

मैड्रिड: कार्लोस अल्कराज ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।दूसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव और आंद्रे रूबलेव के इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार बनने के बाद अल्कराज ने 13वीं वरीयता प्राप्त ज्वेरेव को आसानी से 6-1 6-2 से पराजित किया।

चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास ने भी बर्नबे जपाटा मिरालेस को 6-3, 6-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका तीन सेटों में मेयर शेरिफ को हराकर अंतिम चार में पहुंच गईं।

आॅस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका ने मिस्र की खिलाड़ी को 2-6, 6-2, 6-1 से हराया। उनका अगला मुकाबला नौवीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी से होगा, जिन्होंने इरीना-कैमेलिया बेगू को 6-7(3) 6-4 6-2 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें