Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक, मंत्री ने दी ये जानकारी

May 3, 2023

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक, मंत्री ने दी ये जानकारी

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कक्षा में दाखिले को लेकर स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट की जो फीस रखी गई थी 3 हजार रुपये इस निर्देश को वापिस ले गया है। अब किसी को भी फीस देने की जरूरत नही है। कंवरपाल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुपर 100 का रिजल्ट बहुत अच्छा आ रहा है इसमे और क्या सुधार किए जा सकते है उस पर भी चर्चा की गई।

गुर्जर ने आगे कहा ड्यूल डेस्क का काम 27 ब्लॉक में हो चुका है उसकी पेमेंट का विषय था इसे भी रिलीज किया जाएगा। प्रदेश में जिन स्कूल की बिल्डिंग खराब है कब तक उनकी बिल्डिंग बन सकती है इस पर चर्चा की गई। टोटल स्कूल को कितने पैसे की जरूरत है ताकि मुख्यमंत्री के समक्ष इस आंकड़े को रखा जा सके इस पर भी चर्चा की गई। कुल 68 स्कूल है जिनकी बिल्डिंग खराब है उनमें से 38 पे काम शुरू हो चुका है बाकियों पर भी काम शुरू करने जा रहे है। शहरों में आबादी काफी बढ़ गई है वहां भी स्कूलो की जरूरत है शहरों में नए स्कूल खोलने ओर भी विचार किया जा रहा है।

पर्यावरण से संबंधित नाटक स्कूल में शुरू किये जायेंगे नाटकों में जो अच्छा प्रदर्शन करेगा उनकी इनाम की राशि निश्चित करेगे। पॉल्युशन और फारेस्ट विभाग की तरफ से इनाम की राशि दी जाएगी। हरियाणा बोर्ड प्राइवेट स्कूल के टीचरों को स्टेट अवार्ड देने पर भी विचार कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें