Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मई की प्रमुख घटनाएं

May 3, 2023

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में तीन मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1765-फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1845-चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
1896-भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म।
1913-पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919-अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण जिससे ऐंग्लो-अफगान युद्ध की शुरुआत हुई।
1930-राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म।
1951-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म
1955-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म
1961-कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।
1965-कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1969-भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।
1977-गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।
1981-भारतीय सिने अभिनेत्री नरगिस का निधन।
1989-देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।
1993-संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।
1998-यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया।
2002-अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
2003-आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2006-भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन।
2008-टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।
2013-चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।
2016-कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें