Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में कोरोना के चार नये मामले

May 3, 2023

सोनीपत में कोरोना के चार नये मामले

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के चार नए मामले सामने आए है और इस दौरान 10 मरीज ठीक भी हुए हैं। आज यहां उपायुक्त ललित सिवाच ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार जिला में चार नये मामले सामने आने से कोरोना के पोजिटिव मामलों का कुल आंकड़ा 60353 हो गया है। जबकि इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या 278 हो गई है। इस दौरान 10 और मरीजों के ठीक होने से इस बीमारी से ठीक होने वालों मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हजार छह हो गई हैं और जिले में इस समय कोरोना के मामले 59 सक्रिय मामले हैं सिवाच ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपना टीकाकरण जरुर करवाए तथा पहले की तरह सतर्कता बरतते हुए प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों की पालना अवश्य करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें