Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चिराग योजना के तहत विद्यार्थी 12 मई तक कर सकेंगे आवेदन

May 4, 2023

चिराग योजना के तहत विद्यार्थी 12 मई तक कर सकेंगे आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा में चिराग योजना के तहत पात्न विद्यार्थी चार मई से 12 मई तक प्रदेश के 224 प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रि या पूरी होने के बाद विभाग द्वारा 13 मई को ड्रा निकालकर दाखिला प्रक्रि या आरंभ की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सूचना भी जारी कर दी है। दरअसल, विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले तीसरी से 12वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों से प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों में किए जाने हैं। यह दाखिले मुख्यमंत्नी समान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान (चिराग) योजना के तहत किए जाएंगे।

सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्नों को प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों में जिन अभिभावकों की वार्षिक सत्यापित आय परिवार पहचान पत्न के अनुसार 1.80 लाख या उससे कम है, उनके दाखिले हरियाणा निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत मान्यता प्राप्त स्कूलों की तीसरी से आठवीं एवं हरियाणा शिक्षा नियमावली के तहत मान्यता प्राप्त सकूलों में 9वीं से 12वीं में किए जाएंगे। चार मई से विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन : विद्यार्थी चार मई से विभाग द्वारा चयनित स्कूलों में आवेदन कर पाएंगे, जो 12 मई तक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपने वर्तमान खंड, जिसमें वह शैक्षणकि सत्न 2022-23 में पहले से पढ़ रहे हैं, में ही आवेदन करेंगे और स्कूल प्राप्त आवेदन को विभाग के पोर्टल पर दर्ज करेंगे। जिन स्कूलों में दशाई गई सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, उस स्थिति में दाखिले के लिए लाटरी के माध्यम से 13 मई को ड्रा निकाले जाएंगे और संबंधित अभिभावकों को लाटरी ड्रा निकालने को लेकर सूचित करेंगे।

प्राइवेट स्कूल आवेदन के आधार पर 15 से 25 मई तक सरकारी स्कूल से एसएलसी प्राप्त करके दाखिला प्रक्रि या संपन्न करेंगे और सफल छात्नों की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर दर्शाएंगे। ड्रा के बाद मुख्य सूची में सफल छात्नों द्वारा निर्धारित तारीख तक दाखिला न लेने पर उनकी रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्नों के दाखिले 26 से 31 मई तक किए जाएंगे। इस दौरान स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर 31 मई तक दर्ज करना आवश्यक होगा। इन जिलों के इतने स्कूलों में होंगे दाखिले : 1230 प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों में से विभाग के नियमों को पूरा करने वाले 224 स्कूल हैं। इनमें अंबाला के 08, भिवानी के 19, चरखी दादरी के 06, फतेहाबाद के 16, गुरुग्राम के 03, हिसार के 25, झज्जर के 04, जींद के 18, कैथल के 15, करनाल के 02, कुरुक्षेत्र के 16, महेंद्रगढ़ के 03, नूह मेवात के 04, पलवल के 01, पंचकूला के 05, पानीपत के 19, रेवाड़ी के 06, रोहतक के 03, सिरसा के 27, सोनीपत के 17 और यमुनानगर के 07 स्कूल शामिल हैं। स्कूलों ने दिखाई 9368 सीटें प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों ने कुल 9368 सीटें दिखाई हैं। इनमें तीसरी में 798, चौथी में 785, पांचवीं में 783, छठी में 647, सातवीत में 648, आठवीं में 663, नौवीं में 1367, दसवीं में 1270, 11वीं में 1254 और 12वीं में 1153 सीटें शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें