Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Harjinder Kang को ब्रिटेन ने दक्षिण एशिया का व्यापार आयुक्त किया नियुक्त

May 4, 2023

Harjinder Kang को ब्रिटेन ने दक्षिण एशिया का व्यापार आयुक्त किया नियुक्त

लंदनः ब्रिटेन ने भारतीय मूल के हरजिंदर कांग को दक्षिण एशिया का व्यापार आयुक्त और पश्चिमी भारत का उप उच्चयुक्त नियुक्त किया है। वह इस क्षेत्र के साथ ब्रिटेन के व्यापार और निवेश बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यूके-भारत मुक्त व्यापार समझौते के मुख्य वातार्कार रहे कांग समझौते के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ब्रिटेन की सरकार के एक बयान में कहा गया है कि दक्षिण एशिया के लिए नए व्यापार आयुक्त के रूप में वह पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में ब्रिटेन के लिए व्यापार के अवसर पैदा करेंगे।

ब्रिटेन के कारोबार एवं व्यापार सचिव केमी बडेनोच ने कहा, कि इस भूमिका के लिए हरजिंदर का स्वागत करते हुए मुङो खुशी हो रही है। वह हमारी भारत व्यापार सौदे पर बातचीत करने वाली टीम का एक अभिन्न अंग रहे हैं और मुझे विश्वास है कि वह उस अनुभव का उपयोग दक्षिण एशिया में व्यापार पर हमारे उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड बनाने के लिए करेंगे। दक्षिण एशिया की 3.2 लाख करोड़ पाउंड से अधिक की अर्थव्यवस्था और बढ़ती जनसंख्या के साथ यहां फलते-फूलते व्यापार और निवेश संबंधों के लिए ब्रिटेन के व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए व्यापक संभावनाएं हैं।

कांग ने एक बयान में कहा, कि दक्षिण एशिया के व्यापार आयुक्त और पश्चिमी भारत के उप उच्चायुक्त के रूप में नियुक्ति एक सम्मान है, दोनों जीवंत और विकासशील क्षेत्र ब्रिटेन की सुरक्षा और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं। मैं ब्रिटेन और दक्षिण एशिया के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और भावी अवसरों को लेकर उत्साहित हूं। व्यवसाय और व्यापार विभाग में शामिल होने से पहले कांग ने एस्ट्राजेनेका में लगभग 30 साल बिताए। बाद में वैश्विक वाणिज्यिक निदेशक के रूप में कम विकसित क्षेत्रों में फार्मास्युटिकल पहुंच के लिए किफायती समाधान बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। वह बमिर्ंघम विश्वविद्यालय की परिषद के सदस्य भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें