Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बजाना खुर्द गांव के खेत में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, स्वजन जता रहे हत्या की आशंका

May 4, 2023

बजाना खुर्द गांव के खेत में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, स्वजन जता रहे हत्या की आशंका

गन्नौर: बजाना खुर्द गांव में बुधवार को एक व्यक्ति का शव उसी के खेत में पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक जयप्रकाश बजाना खुर्द का ही रहने वाला है। सूचना के बाद थाना गन्नौर प्रभारी रवि कुमार व खुबडू झाल पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रविंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जयप्रकाश के स्वजन ने पुलिस के समक्ष जयप्रकाश की हत्या होने की आशंका जताई।

जिसके बाद पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ ही डाग स्क्वेड को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम व डाग स्क्वेड द्वारा छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। स्वजन ने मैडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें