Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मई दिवस की छुट्टी के दौरान चीन में 27 करोड़ 40 लाख घरेलू यात्राएं हुईं

May 4, 2023

मई दिवस की छुट्टी के दौरान चीन में 27 करोड़ 40 लाख घरेलू यात्राएं हुईं

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने 3 मई को वर्ष 2023 मई दिवस की छुट्टी के दौरान सांस्कृतिक और पर्यटन बाजार की स्थिति की घोषणा की। संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के डेटा सेंटर की गणना के अनुसार देश भर में कुल 27 करोड़ 40 लाख घरेलू पर्यटक यात्राएं हुईं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 70.83% की वृद्धि रही और घरेलू पर्यटन राजस्व 1 खरब 48 अरब 5 करोड़ 60 लाख युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 128.90% की वृद्धि रही।

छुट्टी के दौरान, देश भर में कुल 47 हजार 5 सौ सामूहिक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 16 करोड़ 60 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया। देश भर में कुल 31,100 व्यावसायिक प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिसमें 1 अरब 51 करोड़ 90 लाख युआन का बॉक्स ऑफिस राजस्व और लगभग 86 लाख 54 हजार 9 सौ लोग प्रदर्शन देख रहे थे। इसके साथ घरेलू दर्शनीय स्थलों के टिकटों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि से 2 गुना अधिक रही, आउटबाउंड यात्रा ऑर्डर लगभग 7 गुना बढ़ गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें