Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मई दिवस की छुट्टियों के दौरान चीन के यातायात में यात्रियों की संख्या में तेज वृद्धि

May 4, 2023

मई दिवस की छुट्टियों के दौरान चीन के यातायात में यात्रियों की संख्या में तेज वृद्धि

चीनी परिवहन मंत्रालय ने 3 मई को बताया कि देश के रेल मार्ग, सड़क मार्ग, जलमार्ग और नागरिक उड्डयन पर यात्रियों की कुल संख्या मई दिवस की पांच दिवसीय छुट्टियों के दौरान 27 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। एक दिन में यात्रियों की औसत संख्या 5 करोड़ 40 लाख 38 हजार रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 162.9 प्रतिशत अधिक होगी।

रेलवे में यात्रियों की संख्या 9 करोड़ 8 लाख से अधिक होने का अनुमान है। एक दिन में यात्रियों की औसत संख्या एक करोड़ 81 लाख 76 हजार से अधिक होगी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 464.4 प्रतिशत अधिक होगी। सड़क मार्ग पर यात्रियों की कुल संख्या 16 करोड़ 30 लाख से अधिक, जल मार्ग पर यात्रियों की संख्या 68 लाख से अधिक तथा नागरिक उड्डयन में यात्रियों की संख्या 94 लाख 14 हजार से अधिक होगी। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर कुल वाहनों की संख्या 31 करोड़ 4 लाख से अधिक होगी और एक दिन में वाहनों की औसत संख्या 6 करोड़ 20 लाख होगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें