Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव गिरे

May 4, 2023

दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव गिरे

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव गिर गए वहीं अन्य जिंसो में टिकाव रहा।तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मई का पाम ऑयल वायदा नौ रिंगिट की मामूली बढ़त लेकर 4025 रिंगिटप्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.17 सेंट की गिरावट लेकर 52.47 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में गिरावट का रुख रहा। सरसों तेल 146 रुपये, मूंगफली तेल 220 रुपये, सोया रिफाइंड 294 रुपये और पाम ऑयल 200 रुपये प्रति ¨क्वटल सस्ता हो गया। वहीं, सूरजमुखी तेल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ।अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।

ये भी पढ़ें: Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें