Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

America में बच्चों को लेने जा रहे सिख दंपति को ड्राइवर ने मारी टक्कर, हुई मौत

May 4, 2023

America में बच्चों को लेने जा रहे सिख दंपति को ड्राइवर ने मारी टक्कर, हुई मौत

न्यूयॉर्कः वाशिंगटन शहर के एक उपनगर केंट में एक सिख दंपति अपने बच्चों को स्कूल बस स्टॉप से लेने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में एक विचलित चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परमिंदर सिंह बाजवा और पत्नी हरप्रीत कौर की पिछले हफ्ते घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जब उनकी कार को एक विचलित चालक ने सीधे टक्कर मार दी थी। विचलित चालक, जो अचानक आने वाले यातायात में घुस गया था उसे जानलेवा चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जोड़े की अंत्येष्टि सेवा शुक्रवार को केंट में निर्धारित की गई है और सभी खचरें को वाशिंगटन के सिख राइडर्स मोटरसाइकिल समूह द्वारा वहन किया जाएगा। ग्रुप ने एक धन इकट्ठा करनेवाले पेज पर लिखा, ‘‘परमिंदर को जानने वाले उन्हें एक अच्छे इंसान के रूप में याद करते हैं, हमेशा खुशमिजाज और दूसरों के प्रति प्यार करने वाले। हमारे दिल उनके छोटे बच्चों के लिए बहुत दुखी हैं, जो अब अपने प्यार करने वाले माता-पिता के बिना भविष्य का सामना करेंगे।’’

ग्रुप यह सुनिश्चित करने के लिए एक ट्रस्ट फंड की स्थापना करेगा कि पांच और आठ वर्ष की आयु के बच्चों के पास उन संसाधनों तक पहुंच हो, जिनकी उन्हें जरूरत है, जिसमें शैक्षिक अवसर भी शामिल हैं, जो उन्हें अपने सपनों को हासिल करने और अपने लिए बेहतर भविष्य बनाने में मदद करेंगे।’’ समूह ने कहा, कि ‘हम जानते हैं कि उनके माता-पिता अपने बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ के अलावा कुछ नहीं चाहते थे और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उनके पास सफल होने के लिए जरूरी समर्थन और संसाधन हों।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें