Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुखद खबर: अमेरिका में एक और कपूरथला के युवक की गोली मारकर हत्या

May 5, 2023

दुखद खबर: अमेरिका में एक और कपूरथला के युवक की गोली मारकर हत्या

कपूरथला (सिमरनजीत सिंह संधू): कपूरथला के थानांतर्गत जलाल भुलाना गांव के एक और युवक की मौत का बेहद दुर्भाग्यपूर्ण समाचार अमेरिका से प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक, वाशिंगटन राज्य के वैंकूवर शहर में गैस स्टेशन की दुकान पर काम करने के दौरान लुटेरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जिसकी सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के मुताबिक 30 वर्षीय नवजोत सिंह अभी अविवाहित था और शुरू से ही विदेश में बसना चाहता था। लंबे समय से नवजोत विदेश जाने की कोशिश कर रहा था और पिछले साल वह अमेरिका गया था। जहां वह वाशिंगटन राज्य के वैंकूवर शहर में एक गैस स्टेशन स्टोर पर कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रहा था। दुकान पर काम करने के दौरान लुटेरों ने लूट को अंजाम दिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

वहीं पीड़ित परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई और उनसे शव को वापस भारत लाने में सहयोग करने की गुहार लगाई जा रही है। वहीं राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेशों में हो रही ऐसी घटनाओं पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। इस बीच, संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब की युवा पीढ़ी से आग्रह किया है कि वे यहां अपने माता-पिता के साथ रहकर काम करें और आगे बढ़ें।

आपको बता दें कि दो दिनों में यह दूसरी घटना है जिसमें कपूरथला के 3 नौजवानों की हत्या की गई है। इससे पहले बीते दिन 2 भाईयों की भी गोली मार हत्या कर दी गई थी। दोनों मृतक भाई भी कपूरथला के ही रहने वाले बताये जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें