Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan : Imran Khan की पत्नी ने ‘अपमानजनक’ आरोपों पर Maryam Nawaz को भेजा नोटिस

May 5, 2023

Pakistan : Imran Khan की पत्नी ने ‘अपमानजनक’ आरोपों पर Maryam Nawaz को भेजा नोटिस

लाहौरः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने सत्तारूढ़ पीएमएल-एन की शीर्ष नेता मरियम नवाज को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें लाहौर में मई दिवस पर भाषण के दौरान उनके खिलाफ ‘‘अपमानजनक, झूठे, ओछे और बदनाम करने वाले आरोप’’ लगाने के लिए माफी की मांग की गई है। बुशरा ने तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ की बेटी को बृहस्पतिवार को नोटिस भेजा। मरियम ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री के रूप में खान के कार्यकाल के दौरान एक व्यक्ति को भूखंड के हस्तांतरण के एवज में रिश्वत के रूप में ‘‘पांच कैरेट सोने की अंगूठियां’’ लेने का आरोप लगाया था।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘मरियम ने इमरान खान के राजनीतिक विरोधियों को फायदा पहुंचाने के लिए बुशरा बीबी और उनके परिवार को बदनाम करने की नीयत से एक बदनामी अभियान शुरू किया है और उन्हें वह एक अपराधी के रूप में देखती हैं।’’ बुशरा ने मरियम से अपने आरोप वापस लेने और सात दिन के भीतर माफी मांगने या अदालत का सामना करने को कहा है। नोटिस का जवाब देते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के मुख्य आयोजक ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अब वह (बुशरा बीबी) कम से कम अदालत तो जाएंगी जहां उनकी चोरी का पर्दाफाश होगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें