Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के चार समुद्री क्षेत्रों में मछली पकड़ने की मनाही

May 5, 2023

चीन के चार समुद्री क्षेत्रों में मछली पकड़ने की मनाही

चीन के पोहाई सागर, पीला सागर, पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में 1 मई से मछली पकड़ने पर रोक शुरू हुई। चीन के सीफूड बाजार और सुपरमार्केट में मछली और कस्तूरी आदि समुद्री खाद्य पदार्थों की आपूर्ति पर्याप्त है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। शानतोंग प्रांत के रीचाओ शहर के सबसे बड़े सीफूड बाजार में प्रति दिन 50 टन समुद्री खाद्य पदार्थों की आपूर्ति उपलब्ध है। स्थानीय समुद्री खाद्य पदार्थों के अलावा, रूस और कनाडा आदि देशों से आयातित राजा केकड़ा व बोस्टन लॉबस्टर आदि भी मिल रहे हैं।

बताया जाता है कि मछली पकड़ने पर रोक के दौरान बाजार में उपलब्ध समुद्री भोजन मुख्यतः दो तरीकों से आता है। एक है शीत भंडारण वाले उत्पाद और दूसरा है पाले गए समुद्री जीव। शानतोंग प्रांत के येनथाई शहर में एशिया में सबसे बड़ा गहरे समुद्र में मछली फार्म मौजूद है। इस दौरान 10 लाख टन से अधिक समुद्री मछलियों की आपूर्ति होने का अनुमान है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें