Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म मैं अटल हूं का बीटीएस वीडियो शेयर किया

May 5, 2023

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म मैं अटल हूं का बीटीएस वीडियो शेयर किया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म मैं अटल हूं का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।पंकज त्रिपाठी ने बीटीएस वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु हो रही है। बीटीएस वीडियो फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के सेट का है। इस दौरान पंकज के कंधे पर एक झोला है और हाथ में एक स्क्रिप्ट दिख रही है। उनके अलावा सेट के बाकी क्रू मेंबर्स भी काम में जुटे हुए हैं।

वीडियो शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियां लिखी, इंसान बनो, केवल नाम से नहीं, रुप से नहीं, शक्ल से नहीं, हृदय से, बुद्धि से, सरकार से, ज्ञान से। इंसान की परिभाषा बताकर, इंसानियत की भाषा बने थे, श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी! मैं अटल हूं कि शूटिंग जल्द शुरु हो रही है, फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।’इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं,वहीं कहानी राइटर उत्कर्ष नैथनी ने लिखी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें