Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए हल्दी के पानी के सरल उपाय, जीवन में दिखेगा सकारात्मक असर

May 6, 2023

जानिए हल्दी के पानी के सरल उपाय, जीवन में दिखेगा सकारात्मक असर

हिंदू धर्म में ऐसे बाउट से उपाय है जिन्हें बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक पुराणों के अनुसार हल्दी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय मानी जाती है। क्या आप जानते है कि हल्दी के कुछ सरल उपाय आपकी किस्मत के रस्ते खोल सकते है। आज हम आपको इन्हीं कुछ उपाय के बारे में बताने जा रही है। आइए जानते है हल्दी के कुछ सरल उपाय के बारे में:

-यदि आपके घर में गृह क्लेश की स्थिति निर्मित हो रही है तो ऐसे में आप अपने घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करें, मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है, और घर के सदस्यों को मानसिक शांति प्राप्त होती है, साथ ही सुख समृद्धि बनी रहती है.

-माना जाता है कि हल्दी का पानी अपने घर के मुख्य द्वार पर डालने से घर की नकारात्मक शक्तियां कमजोर होती है और घर के सदस्यों पर आने वाली विपत्तियां भी टलती है.

-पूजा पाठ के दौरान अपनी कलाई या गर्दन में हल्दी का छोटा सा टीका लगाने पर बृहस्पति मजबूत होते हैं और वाणी में भी मजबूती आती है.

-मान्यताओं के अनुसार हल्दी का दान करना बेहद शुभ होता है. ऐसा करने से कई प्रकार की स्वास्थ संबंधित परेशानियां दूर होती हैं, और गुरु ग्रह अनुकूल होते हैं.

-ज्योतिष शास्त्र मानता है कि यदि हल्दी के पानी का घर के मुख्य द्वार पर प्रतिदिन छिड़काव किया जाए, तो ऐसे में घर का वास्तु दोष सहित सभी ग्रह दोष भी दूर होते हैं. घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करने से, राहु का दुष्प्रभाव खत्म होता है. आय में वृद्धि होती है और घर में खुशियां आती हैं.

-यदि आप भी लगातार कई दिनों से पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है, कि घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी में ₹1 का सिक्का डालकर छिड़काव करें. इसके बाद इस सिक्के को किसी मंदिर में रख आएं. प्रतिदिन ऐसा करने से जल्द ही पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी.

-प्रत्येक गुरुवार को भगवान गणेश को एक चुटकी हल्दी चढ़ाई जाए तो विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं. इसके अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा के पीछे हल्दी की पुड़िया छुपा कर रखने से अति शीघ्र विवाह के योग भी बनने लगते हैं.

-मान्यताओं के अनुसार हल्दी की माला से यदि किसी मंत्र का जप किया जाए, तो आप विलक्षण बुद्धि के स्वामी बन सकते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें