Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan में आया जबरदस्त भूकंप, 1 की मौत, 20 लोग घायल

May 6, 2023

Japan में आया जबरदस्त भूकंप, 1 की मौत, 20 लोग घायल

टोक्योः जापान के इशिकावा प्रान्त में आए भूकंप से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। जापान के मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार इशिकावा में शुक्रवार दोपहर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का उपकेंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

एक समाचार एजेंसी ने बताया कि भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने कहा कि सीढ़ी से गिरने वाले एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 22 अन्य लोग घायल हुए हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें