Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMG आधिकारिक तौर पर पेरिस ओलंपिक खेलों का मुख्य प्रसारक बनने के लिए आमंत्रित  

May 6, 2023

CMG आधिकारिक तौर पर पेरिस ओलंपिक खेलों का मुख्य प्रसारक बनने के लिए आमंत्रित  

6 मई को, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओलंपिक प्रसारण सेवा कंपनी (ओबीएस) और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने पेइचिंग में सहयोग के एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, और सीएमजी को आधिकारिक तौर पर पेरिस ओलंपिक खेलों का मुख्य प्रसारक बनने के लिए आमंत्रित किया गया। साथ ही दोनों पक्ष दीर्घकालीन सहयोग प्रणाली का निर्माण करेंगे, ताकि ओलंपिक भावना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख, सीपीसी के प्रसारण मंत्रालय के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने हस्ताक्षर रस्म में भाग लिया।

शन हाईश्योंग ने कहा कि सीएमजी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का विश्वसनीय अच्छा दोस्त है। मुख्य प्रसारक बनने के बाद सीएमजी जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और रॉक क्लाइंबिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक सिग्नल प्रोड्यूस करेगा, और रिपोर्ट करने के लिए 2,000 से अधिक लोगों की एक उत्पादन और प्रसारण टीम भेजेगा। अपनी विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इवेंट प्रोडक्शन और ब्रॉडकास्ट क्षमताओं और “5जी+4के/8के+एआई” तकनीक के साथ, सीएमजी दुनिया भर के करोड़ों दर्शकों के लिए एक अद्वितीय ओलंपिक दावत पेश करेगा। बाख ने कहा कि सीएमजी विश्व में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का एक महत्वपूर्ण मीडिया साझेदार है। आशा है कि वह शीर्ष स्तर की ऑडियो-विजुअल सेवाओं के माध्यम से वैश्विक दर्शकों, खासतौर पर युवा दर्शकों के लिये ओलंपिक खेलों का अनूठा आकर्षण प्रस्तुत कर पाएगा। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें