Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेक्सास के मॉल में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत

May 7, 2023

टेक्सास के मॉल में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत

वाशिंगटन:अमेरिका में टेक्सास के एलन में एक शॉ¨पग मॉल में शनिवार को हुई गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। सीबीएस न्यूज ने एलन अग्निशमन विभाग के हवाले से यह जानकारी दी। एलन पुलिस विभाग ने शनिवार को ट्विटर पर कहा कि एलन प्रीमियम आउटलेट्स पर हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया।

सीबीएस ने बाद में शनिवार को एलन अग्निशमन विभाग का हवाला देते हुए बताया कि गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर सात लोग मृत पाए गए। नौ घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन बाद में अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जबकि चार की हालत स्थिर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें