Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारातियों से भरी बस खड्डे में गिरी: पांच मरे, 17 घायल 

May 7, 2023

बारातियों से भरी बस खड्डे में गिरी: पांच मरे, 17 घायल 
जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र में रविवार तड़के बारातियों को ले जा रही एक बस के किसी अज्ञत वाहन की टक्कर लगने और सड़क किनारे खड्ड में जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि शनिवार छह मई को रेडर थाना क्षेत्र के मंडेला गांव से एक बारात रामपुरा इलाके के दुतावली आई थी उन्होंने बताया कि आज तड़के लगभग तीन बजे कुछ बारातियों को लेकर एक बस वापस मंडेला जा रही थी, बस माधवगढ़ के गांव गोपालपुरा के पास पहुंची थी कि तभी किसी अज्ञत वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह एक गहरे गड्ढे में जा गिरी।
 उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर माधवगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को रामपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप (36), रघुनंदन (46), सिरोभान (65), करण ंिसह (34) और विकास (32) को मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में घायल 17 अन्य लोगों को उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें