Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र के जगदीश क्लॉथ हाउस में देर रात घुसे चोर, 50 हज़ार के नुक्सान का अनुमान

May 7, 2023

कुरुक्षेत्र के जगदीश क्लॉथ हाउस में देर रात घुसे चोर, 50 हज़ार के नुक्सान का अनुमान

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में रेलवे रोड पर कई दशकों पुरानी कपड़ों की प्रसिद्ध दुकान जगदीश क्लॉथ हाउस पर चोरों ने देर रात सेंधमारी कर हुए बड़ी चोरी करने का प्रयास किया, परंतु वे अपने इरादों में कामयाब नहीं पाए। जगदीश क्लॉथ हाउस के संचालक संजीव अरोड़ा और सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान की चौथी मंजिल के ऊपर से बने बाथरूम के एग्जॉस्ट को तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और उन्होंने ऊपर के स्टोर रूम के बाहर से लॉक हुए टफन ग्लास को तोड़ डाला। चोरों ने पूरी दुकान की तलाशी ली, यहां तक कि कैमरे की तारों को भी काट डाला और हार्ड डिस्क भी साथ ले गए। गनीमत यह रही कि दुकान में ज्यादा कैश नहीं पड़ा था जिसकी वजह से चोर कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए।

फिर भी चोर दुकान में रखी 8 से 10 हजार रुपए की नकदी, पेटीएम मशीन भी ले गए। उन्होंने बताया की वे बीती रात अच्छी तरह से अपनी दुकान को बंद करके गए थे। आज सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो उन्होंने देखा कि कैमरे की तारें कटी हुई है जब उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो ऊपर के स्टोर रूम का दरवाजा जिसे वो रोज रात को लॉक करके जाते हैं, वही उसी मजबूत दरवाजे का कांच का टफन ग्लास पूरी तरह से चकनाचूर हुआ पड़ा था। चोर एग्जॉस्ट को तोड़कर बाथरूम फिर बाथरूम से स्टोर रूम और फिर स्टोर रूम का टफ्न ग्लास तोड़कर दुकान में घुसे थे। दुकान मालिकों चोरी की सूचना पुलिस को दी। जगदीश क्लॉथ हाउस पर हुई इस चोरी की जानकारी जब विधायक सुभाष सुधा को मिली तो वो खुद जगदीश क्लॉथ हाउस पर पहुंचे और उन्होंने मालिकों से मिलकर इस पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली और खुद सारे शोरूम का मुआयना किया।

उन्होंने मौके पर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जगदीश क्लॉथ हाउस में देर रात चोरों के घुसने की जानकारी मिलते ही शहर के कई प्रतिष्ठित क्लॉथ हाउस संचालक, गणमान्य नागरिक और उनके परिचित जानकारी लेने के लिए जगदीश क्लॉथ हाउस में जमा हो गए। कुल मिलाकर दुकान से हुई नकदी और समान के नुक्सान को मिलाकर लगभग 50 हजार रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें