Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

सबालेंका ने स्वियातेक को हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब जीता

May 7, 2023

सबालेंका ने स्वियातेक को हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब जीता

मैड्रिड: दुनिया में शीर्ष रैंकिंग की दो खिलाड़ियों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में आर्यना सबालेंका ने इगा स्वियातेक को हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीता।

विश्व में दूसरी रैंकिंग की खिलाड़ी सबालेंका ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में शीर्ष रैंकिंग वाली स्वियातेक को 6-3, 3-6, 6-3 से पराजित किया।बेलारूस की खिलाड़ी सबालेंका दो सप्ताह पहले स्टुटगार्ट ओपन के फाइनल में हार गई थी और इससे पहले वह पोलैंड की अपनी प्रतिद्वंदी स्वियातेक के खिलाफ क्ले कोर्ट पर खेले गए तीन मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

उन्होंने हालांकि यहां आक्रामक रवैया दिखाया तथा ढाई घंटे तक चले मैच में जीत दर्ज की। आॅस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका का यह इस सत्र में तीसरा और करियर का पुल 13वां खिताब है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें